26.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

खगड़िया समाहरणालय में अनुकंपा नियुक्ति पत्र का वितरण, प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने दिए शुभकामना

*नीतीश कुमार की संवेदनशील नीतियां युवाओं को रोजगार और परिवारों को जीवन की नई आशा दे रही हैं, महेश्वर हजारी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने दर्जनों अभ्यर्थियों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति पत्र प्रदान किया। समारोह के आरंभ में प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, डीडीसी, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मंत्री महेश्वर हजारी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी और संवेदनशील नीतियों का ही प्रतिफल है। कि आज अभ्यर्थियों के हाथों में नौकरी का परवाना है। सरकार ने संकल्प लिया है कि कोई भी योग्य परिवार उपेक्षित न रहे। परिवार में जब एक सदस्य को सरकारी नौकरी का अवसर मिलता है तो पूरे घर में नई रोशनी जगमगाती है, बच्चों के सपनों को पंख मिलते हैं और जीवन की नैया सुरक्षित हो जाती है। यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि आशा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान का प्रतीक है। आप सभी अपनी ईमानदारी और निष्ठा से सेवा कर मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करें। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में माननीय मंत्री जी के निर्देश का पालन कर नियुक्ति पत्र वितरित करना, सरकार की त्वरित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का जीता-जागता प्रमाण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि जब युवाओं को रोजगार मिलता है तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होता है। आज इन नियुक्ति पत्रों ने कई घरों में उत्सव का वातावरण रच दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसे नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि और सुशासन की मिसाल बताया। इस मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, बीस सूत्री सदस्य फिरदोस आलम, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष कुमार राय समेत अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभ्यर्थियों के अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें