30.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

खेत का आर तोड़ने की मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर खेत का आर तोड़ने की मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच व्यक्ति घायल हो गया। मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय राम प्रकाश सिंह एवं 60 वर्षीय मीना देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है। इस संबंध में 55 वर्षीय राम प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 7:30 बजे सुबह 26 वर्षीय रामसागर सिंह, 55 वर्षीय चक्रधर सिंह मेरे घर पर आया और बोला कि मेरे खेत की जमीन का आर तोड़ दिए हो, जब देखने के लिए राम प्रकाश सिंह के भाई सुनील कुमार गया तो इस दौरान दोनों में कहां सुनी होने लगी, कहां सुनी होते होते मारपीट होने लगा। वही मारपीट में राम प्रकाश सिंह एवं सुनील कुमार घायल हो गए। उक्त व्यक्ति दबंग परवर्ती के बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मीना देवी ने बताई की मंगलवार को करीब 8:30 बजे सुबह मेरे खेत का आर 55 वर्षीय प्रकाश सिंह, 50 वर्षीय सुनील सिंह तोड़ दिया। इसी दौरान कहां सुनी होने लगा कहां सनी होते होते मारपीट होने लगा, मारपीट में मीना देवी, पति चक्रधर सिंह, पुत्र रामसागर कुमार घायल हो गए। उक्त घटना थाना क्षेत्र के बैसी जलकर के निकट हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दी गई है। मामले को छानबीन कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें