JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर कांवरिया डाक सेवा शिविर देवघर पथ के लिए हुए रवाना हो गए। मालूम हो कि 32 वर्षों से कांवरियों को कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर के द्वारा सेवा दे जा रही है । मालूम हो कि कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर बीते सोमवार की रात दस बजे देवघर पथ की और रवाना हो गए। बताते चलें कि 32 वर्षों से कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर के द्वारा देवघर पथ के कुमारसर नदी से 3 किलोमीटर की दूरी पर जयनगर जोड़ी पार बम काली मंदिर के समीप डाक बम एवं कांवरिया बम की सेवा को लेकर रवाना हुए हैं। सेवा शिविर के आयोजक रितेश कुमार ने बताया कि पूरे सावन एक माह तक कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर जयनगर जोड़ी पार बम काली मंदिर के निकट अपना सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 32 वर्षों से बेलदौर का सेवा शिविर लगाया जा रहा है। कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर का जड़ी बूटी वाला चाय डाक बम की रास्ते में चर्चा के विषय बनी हुई है। मौके पर बबलू कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार, मनोज भगत समेत दर्जनों डाक सेवा शिविर के कार्यकर्ता मौजूद थे।


