जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद। कारगिल चौक पर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना सह प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन द्वारा गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात बीएमपी के जवान, जिला पुलिस बल- पुरुष, जिला पुलिस बल- महिला (डीएपी )तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया गया तथा प्रातः 9:00 बजे मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना सह प्रभारी मंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलावासियों को संबोधित कर जहानाबाद जिले के उपलक्ष्य पर शुभकामना देते हुए जिले में हुएp विकास और प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यान्वित योजनाओं एवं विकासशील कार्यों से अवगत कराया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मंच पर माननीय सांसद जहानाबाद श्री चंदेश्वर प्रसाद, माननीय सदस्य विधानसभा जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय सदस्य विधानसभा मखदुमपुर श्री सतीश कुमार, माननीय विधायक, घोषी श्री रामबली सिंह यादव एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकर्षक झांकी की प्रस्तुती भी की गई जिसमें सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रर्दशन किया गया, जिसमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, जिला कृषि कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, मद्य निषेध विभाग, आईसीडीएस, पी.एच.ई.डी, उत्पाद विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, डी. आर.डी.ए., जिला कल्याण कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग , विद्युत, निर्वाचन, उद्योग, जीविका, पर्यटन/खेल कार्यालय, लघु सिंचाई प्रमंडल इत्यादि द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब्दुलबारी नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई नृत्य विधा में प्रथम स्थान द. विंग्स फॉउंडेशन, द्वितीय स्थान एन.बी. किड्स को तथा तृतीय स्थान महाकवि सत्येंद्र के छात्र सुश्री दिव्यांशु कुमारी को प्राप्त हुआ है।


