29.6 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

ग्राम पंचायत राज बछौता में मॉडल पंचायत के रूप में पंचायत के मुखिया राधा देवी ने फीता काट कर किया उद्घाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बछौता में WPU परिसर में लोहिया स्वच्छता अभियान फ॓ज || के अंतर्गत ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन(SLWM) योजना के चयनित उपरांत सभी वार्ड के प्रत्येक परिवार विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं ओडीएफ के उपरांत दिनांक 27 12 2023 को आयोजित इस ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम पंचायत राज बछौता मॉडल पंचायत के रूप में पंचायत के माननीय मुखिया राधा देवी ने उद्घाटन कर घोषणा किया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में सदर प्रखंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार थे! प्रखंड समन्वयक मिथिलेश कुमार स्वच्छता अभियान के तहत एवं इसके सहयोगी अमित कुमार, मनीष कुमार CLTS, मनीष कुमार शर्मा स्वच्छता सुपरवाइजर, पंचायत सचिव सिद्धार्थ प्रसाद राय, मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार एवं रामाशंकर सिंह पंचायत के लेखपाल स्वर्णिम, आवास सहायक अरविंद कुमार, बछौता पंचायत के समस्त ग्रामवासी एवं सफाई कर्मी की सभी टीम के मॉडल पंचायत की घोषणा की! स्वच्छता के घटक के अंतर्गत निम्नलिखित शामिल है! 1. मानव पशु के मल का सुरक्षित निस्तारण । 2 पेयजल का सुरक्षित संधारण एवं रखरखाव 3. नीजी सफाई जिसमें (मासिक धर्म के दौरान सफाई शामिल हैं)4. मकान की सफाई 5. भोजन में स्वच्छता !अपशिष्ट जल का सुरक्षित निस्तारण सामुदायिक सफाई स्वच्छता सहित अन्य मुद्दे पर विस्तार से समझाया गया! जिस मौके पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुवॅर, वार्ड सदस्य चंदन कुमार शाह, गणेश सदा, पार्वती देवी, समाजसेवी सुजीत कुमार सूजी शशि कुमार निराला स्वच्छता कर्मी मनोज कुमार हेमलता देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें