26.2 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

चार नाबालिक बच्चों के साथ तीन बाल ट्रैफिकर कोखगड़िया RPF ने किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  बचपन बचाओ आंदोलन के खगड़िया जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद खुर्शीद आलम द्वारा आरपीएफ खगड़िया को सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 12407 अप कर्मभूमि एक्सप्रेस में करीब 15 20 बच्चे ट्रैफिकिंग हो रहे हैं । सूचना पर मोहम्मद खुर्शीद आलम के सहयोग में आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में आरक्षी सज्जन कुमार एवं आरक्षी रमेश तिवारी द्वारा गाड़ी संख्या 12407 अप कर्मभूमि एक्सप्रेस के खगड़िया समय करीब 13:30 बजे आगमन पर अटेंड किया गया, जिसमें चार नाबालिक बच्चों के साथ तीन बाल ट्रैफिकर को भी पकड़ा गया है । पकड़ाये ट्रैफिकर का नाम व पता (1)रोहित कुमार उम्र 21 वर्ष पिता राजकुमार यादव पिपरा वार्ड नंबर 4 थाना विथान जिला समस्तीपुर ,(2) विश्वनाथ बर्मन उम्र 27 वर्ष पिता मंगलु वर्मन , घर कैसाडांगी थाना +जिला -उत्तरी दिनाजपुर, (3) बृजेश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता भीखन यादव घर भिखारी घाट वार्ड नंबर 8 थाना अलौली जिला खगड़िया है तथा बरामद नाबालिक बच्चों का नाम (1)नितेश कुमार उम्र 13 वर्ष पिता रामबालक यादव ,घर- पिपरा, थाना विथान जिला समस्तीपुर, (2) सुदनलाल सिंह 16 वर्ष , पिता निक्कू सिंह घर खुर्का, थाना करण दिघी, जिला उत्तर दिनाजपुर ,(3) आनंद कुमार उम्र 15 वर्ष, पिता शत्रु ठाकुर घर भिखारी घाट वार्ड नंबर 11 थाना अलौली जिला खगड़िया (4) धनंजय कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता फोलो यादव घर भिखारीघाट वार्ड नंबर 11 थाना अलौली जिला खगड़िया बताया । उक्त बच्चों से पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि हम बहुत गरीब आदमी हैं, जिस कारण मेरे माता-पिता के सहमति से उक्त व्यक्तियों ने हमें काम कराने के लिए लुधियाना ले जा रहे थे । लुधियाना में ढाबा और प्लाईवुड में काम करने की बात हुई थी । तत्पश्चात बरामद चारों बच्चा के साथ पकड़ाये तीनों ट्रैफिकर को लेकर गहन पूछताछ के पश्चात खगड़िया जिला के बचपन बचाओ के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद खुर्शीद आलम के लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी खगड़िया में सुपुर्द किया गया है । जहां मामला दर्ज कर बाल ट्रैफिकर को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें