31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जदयू जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर दिया बधाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया गत मंगलवार को पटना एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने एनडीए गठबंधन की नई सरकार में सीएम पद के शपथ ग्रहण लेने के उपरांत प्रथमवार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मौके पर श्री मंडल ने जिले में मेडिकल कॉलेज तथा कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने सहित कई प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु ध्यानाकृष्ट कराया।कहा कि सर आगामी लोकसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व की भांति जदयू की सीट हो।इस बाबत सीएम ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आपका सवाल विचारणीय है इस पर हम देखते हैं ।
इधर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,सलाहकार सदस्य अजय मंडल,जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन एवं श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा व जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा ने जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के सीएम नीतीश कुमार से भेंटवार्ता को शुभ संकेत कहा है।इन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला अध्यक्ष की बातों पर जरूर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे।इस भेंटवार्ता के लिए नेताओं ने जिला अध्यक्ष व सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें