23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जहानाबाद जिला प्रशासन को आकृष्ट करते हुए मांग उठाई है जहांगीर पुल से मल्लहचक गांव तक आने वाली सड़क

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद युवा क्रांति के अध्यक्ष एवं जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग उठाई है कि रतनी फरीदपुर प्रखंड के अंतर्गत जहांगीर पुल से मल्लहचक गांव तक आने वाली सड़क काफी जर्जर स्थिति में है जिस पर सफर करना अपने जीवन को खतरे में डालने की जैसा है यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी हुई थी जो आज पूर्ण रूपेण बर्बाद हो चुकी है उसे क्षेत्र में चिकनी काली मिट्टी की बहुलता है जिसके कारण बारिश के बाद उसे पर सफर करना माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चलने के बराबर है।रतनी फरीदपुर प्रखंड के बगल से एक सड़क जाती है जो अलीपुर थाना होते हुए टेकरी तक जाती है दो प्रखंडों को जोड़ने का काम करती है। लेकिन आज स्थिति बद से बदतर हो गई है, इस सड़क की शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। या तो जहानाबाद के सदर विधायक हो या बिहार राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री जनता की वोट सभी लोगों को चाहिए लेकिन जनता की सुविधा का ख्याल कोई भी जनप्रतिनिधि या सरकार नहीं ले रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें