जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद पाक्षिक काव्य सम्मेलन में याद किये गए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिह ,को-आँपरेटिव बैक परिसर में मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव आवास पर आयोजित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में ख्यातिप्राप्त राजनेता रामाश्रय प्रसाद सिंह को श्रद्धांजल अर्पित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा वीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया । किया । जबकि मंच के सचिव संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया ।उपस्थित लोगों ने दिवंगत साहित्यकार ,कवि तथा शायर को श्रद्धांजलि दिया गया ।जिन लोंगों को श्रद्धांजलि दिया गया ,जिनका जन्म या पुण्य तिथि 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच है । इस तिथि के बीच जिन प्रमुख लोगो को श्रद्धांजलि दिया गया । उनमें फिल्मी जगत में अपने समय के सुपर स्टार (सदाबहार हीरो) कुन्दन लाल सहगल , ख्यातिप्राप्त कवि हरिवंश लाल बच्चन , बिरजु महाराज , उपन्यासकार शरतचंद्र चटोपाध्याय, अभिनेता राजनेता एम जी रामचन्द्रन, अभिनेत्री प्रवीण बाबी , पंडीत भीमसेन जोशी , फिल्म जगत के प्रसिद्ध खलनायक अजीत खान , साहित्यकार जय शंकर प्रसाद, साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी शामिल है ।आज के पाक्षिक काव्य गोष्ठी में मगही कवि अरविंद कुमार आंजाश,जनवादी कवि सुधाकर , कवि चितरंजन चैनपुरा , अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव रामजीवन पासवान , क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिह , सिद्धनाथ सिंह , वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र प्रसाद सुधाकर, कांगेस ,अजय विश्वकर्मा, अपनी प्रस्तुति तथा विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम को लाइव प्रसारण किया गया ।


