जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जदयू नगर अध्यक्ष चंदन कुमार जी के नेतृत्व में जदयू नगर की बैठक जिला जदयू कार्यालय में आयोजित की गई है।जिसमे नगर के सभी वार्डो में बूथ कमिटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया ।इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि हर वार्ड में दस सदस्यीय कमिटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का आवाह्न किया,बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है और बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे और कहा की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के किए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने कार्य करे।इस बैठक में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह,अश्विनी शर्मा ,विधान सभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु,गुलाम मुर्तजा अंसारी,अरमान अहमद गुड्डू,विमल चौधरी, डोमन प्रसाद,रौशन कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, मो अफजल इमाम अंसारी,शाहनवाज अहमद,मनोरंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हुए।


