27.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जिला दंडाधिकारी,खगड़िया श्री अमित कुमार पाण्डेय द्वारा बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अन्तर्गत सुनवाई करते हुए आदेश दिया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अमित कुमार पाण्डेय, जिला दंडाधिकारी, खगड़िया द्वारा आज दिनांक 22.10.2023 (रविवार) को 11.00 बजे दिन बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अन्तर्गत कुल 14 मामले की सुनवाई की गयी, जिसमें कुल 09 मामले में आदेश दिया गया।

1. वाद सं0-32/2023-24 राज्य बनाम राजवर्धन सिंह में आदेश पारित की तिथि से राजवर्धन सिंह को अगले एक माह के लिए टाउन थाना मुजफ्फरपुर जिला बदर किया गया।
2. वाद सं0-33/2023-24 राज्य बनाम हर्शवर्घन सिंह में आदेश पारित की तिथि से हर्शवर्धन सिंह को अगले एक माह के लिए टाउन थाना सिवान जिला बदर किया गया।
3. वाद सं0-30/2023-24 राज्य बनाम छबिला यादव में आदेश पारित की तिथि से छबिला यादव अगले एक माह के लिए टाउन थाना मुजफ्फरपुर जिला बदर किया गया।
4. वाद सं0-25/2023-24 राज्य बनाम कुन्दन यादव में आदेश पारित की तिथि से कुन्दन यादव को अगले एक माह के लिए टाउन थाना सिवान जिला बदर किया गया।
5. वाद सं0-23/2023-24 राज्य बनाम दौलत पासवान में आदेश पारित की तिथि से दौलत पासवान अगले एक माह तक टाउन थाना खगड़िया में प्रतिदिन हाजरी देंगे।
6. वाद सं0-26/2023-24 राज्य बनाम बिनोद कुमार यादव उर्फ गुगु यादव आदेश पारित की तिथि से बिनोद कुमाद यादव को अगले एक माह के लिए टाउन थाना सिवान जिला बदर किया गया।
7. वाद सं0-20/20.23-24 राज्य बनाम निशांत सिंह आदेश पारित की तिथि से निशांत सिंह को अगले एक माह तक के लिए टाउन थाना आरा जिला बदर किया गया।
8. वाद सं0-24/2023-24 राज्य बनाम मन्टुन यादव में मन्टुन यादव को आदेश पारित की तिथि से अगले एक माह के लिए टाउन थाना बक्सर जिला बदर किया गया।
शेष वाद में सुनवाई की अगली तिथि दिनांक 31.10.2023 को निर्धारित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें