JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी विधान सभा आम निर्वाचन ,2025 में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार —प्रसार के लिए हेलीकॉप्टर उतारने हेतु हेलीकॉप्टर /हेलीपैड की अनुमति आदेश के लिए आवेदन जिला एकल खिड़की व्यवस्था कोषांग में दिए जाएंगे। इसका उद्घाटन आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिची पांडे के द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कोषांग समाहरणालय परिसर में सूचना भवन के पीछे कार्यरत होगा। इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों एवं संबंधितों द्वारा ऑफलाइन/ ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से चुनाव संबंधी निम्नांकित कार्यक्रम हेतु एकल खिड़की की व्यवस्था के तहत आवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एकल खिड़की व्यवस्था कोषांगो को समर्पित किए जाएंगे एवं अनुमति प्राप्त की जाएगी जैसे— सभा,रैली ,जुलूस, लाउडस्पीकर, नुक्कड़ नाटक,प्रचार —प्रसार हेतु वाहन का उपयोग,चुनाव कार्यालय इत्यादि। इसका परमिशन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एकल खिड़की व्यवस्था कोषांग से लेना होगा। एकल खिड़की कोषांग द्वारा सभी आवश्यक अनुमति विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर 24 घंटे के अंतर्गत आयोजकों को अनुमति दी जाएगी। आवेदनों का निष्पादन *पहले आओ पहले* *पाओ*.के आधार पर किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला एकल खिड़की व्यवस्था कोषांग का किया गया उद्घाटन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


