23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने 10वीं व 12वीं में जिला में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया के जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार द्वारा जिले के 10वीं कक्षा में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और 12वीं कक्षा की सभी तीन धाराओं में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 74 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, ASP सुश्री साक्षी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र गोंड, वार्षिक उप समाहर्ता श्री विवेक सुगंध, श्री प्रवीण कुमार, सुश्री कौशिकी कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवम कुमार, श्रीमती आकांक्षा भी उपस्थित रहीं।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि शिक्षा में सफलता में परिवार और शिक्षक की भूमिका भी अहम है। विशेष रूप से, जिला पदाधिकारी ने यह पहल की कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन उच्च आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की एक सूची तैयार की जाए, ताकि उन्हें हर संभव प्रयास से बेहतर प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया जा सके और उनके प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफल होने की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके। यह कदम जिले में शिक्षा की समता और हर बच्चे को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा को सर्वोत्तम रूप से जारी रखें और किसी भी समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “Consistency is the key. यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, इसी तरह पढ़ाई जारी रखें जब तक आप अपने लक्ष्य को हासिल न कर लें।”
उप विकास आयुक्त सुश्री भारती ने छात्रों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया, जबकि ASP महोदया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ व्यक्त की। जिला प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, तैयारी में सहायता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि खगड़िया जिला प्रशासन शिक्षा में उत्कृष्टता और समावेशिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें