36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, जिले में 15 से 24 तक आयोजित होगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश से खगड़िया जिले में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जाएगा। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग एवं डी0 आर0 सी0 सी0 द्वारा चलाएँ जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं विद्यालयों में अध्ययनरत 09 से 12वी0 के बच्चें एवं उनके अभिभावक से फीडबैक ली जाएगी तथा इसका दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्यक्रम की रूपरेखा ऐसे तैयार करने का आदेश दिया गया है कि जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय शरीक हो सकें। जिला में संचालित कुल 137 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को सात दिनों में उचित संख्या में बांटकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई विद्यालय छुटे नहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले में 20 टीमों का गठन किया गया है , प्रत्येक टीम में जिला के एक वरीय अधिकारी , एक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवम एक प्रखंड स्तर के अधिकारी को रखा गया है।बच्चों को शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभागों की भी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारी ने विद्यालयवार बैठक की तिथि निर्धारित कर संवाद जहाँ पर आयोजित होगा, उस विद्यालय के क्षेत्र में इसका प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि लोगों की सहभागिता हो सके। शिक्षा संवाद में अभिभावकों के साथ अन्य ग्रामीण भी भाग ले सकते हैं।शिक्षा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनांक -11.01.2024 को जिले में मुख्य सभागार में उप विकास आयुक्त, खगड़िया की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत की गई,जिसमे पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग एवं डी0 आर0 सी0 सी0 द्वारा चलाएँ जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शिक्षा संवाद हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें