*पंजाब के जालंधर में नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 का हुआ आयोजन*
*जिले के डेंजरस डांस कंपनी के अनुष्का और गोलू ने गोल्ड–मेडल प्राप्त कर किया जिला को गौरवान्वित*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट पंजाब के जलंधर में नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसमें देशभर से लगभग कई राज्यों से 300 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने अपने डांस का कौशल प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। तो वहीं सफल हुए प्रतिभागियों को अलग अलग एज_कैटेगरी एवम् डांस स्टाइल में गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवम् ब्रॉन्ज मेडल, प्रमाण पत्र एवं शील्ड दिया गया। इस कार्यक्रम में खगड़िया जिला के चर्चित डेंजरस डांस कंपनी के छात्रा अनुष्का एवम् छात्र गोलू राज ने भी भाग लिया। जो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व नेशनल में किए, जिसके बारे में बिहार डांस एसोसियेशन के को—मैनेजर व खगड़िया जिलाध्यक्ष मास्टर सुमित ने बताया कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य डांस प्रतिभागियों की खोजकर उन्हें राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाना है। हमारे बच्चे ने अपने मेहनत के दम पर आज गोल्ड मैडल लेकर जिले का ही नहीं अपने बिहार राज्य का नाम रौशन किया है। हमारा प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आपको बता दें कि, कड़ाके की ठंड के बावजूद भी कार्यक्रम स्थल से दर्शक हटने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं जिले के अनुष्का एवम् गोलू की प्रस्तुति देखकर उपस्थित दर्शक झूम उठे। आपको बता दें कि, गोल्ड मेडलिस्ट अनुष्का कमलपुर खगड़िया के मध्यमवर्ग परिवार से आते हैं। जिनके पिता विंदेसरी सहनी रेलवे के ग्रुप D में हैं। वहीं गोलू के पिता राम विनोद पासवान जी ने कहा मेरा बेटा आज जिला का नाम पूरे देश के बढ़ाया है हम चाहते है मेरा बेटा अब पूरे विश्व में अपने जिला अपने राज्य अपने पूरे देश का नाम रौशन करे। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल लाने पर पूरे जिले से बधाई मिल रही है। जिससे दोनो के परिवार के सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


