जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*लोकसभा फिल्म को लेकर बताइए पूरी बात*
*जहानाबाद में शुट की जाएगी लोकसभा हिंदी फिल्म*
जहानाबाद कोऑपरेटिव बैंक परिसर में लोकसभा हिंदी फिल्म को लेकर डायरेक्टर प्रोड्यूसर राइटर मोहम्मद सरफराज अहमद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस मौके पर डॉक्टर सुल्तान रज़ी डॉक्टर अनवर अजय विश्वकर्मा मुकेश कुशवाहा असिस्टेंट डायरेक्टर सहित अन्य लोग मौजूद थे इस अवसर पर सरफराज अहमद ने बनने वाली हिंदी फिल्म लोकसभा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया सरफराज अहमद ने बताया लोकसभा फिल्म की शूटिंग मुंबई गुड़गांव दिल्ली एवं जहानाबाद में भी की जाएगी जिसमें मुंबई से जाने माने कई कलाकार राहुल रॉय पृथ्वी भाग्यश्री रज़ा मुराद अली खान सुफियान कबाडिया सौरभ ठाकुर शिवम वर्मा सुरेंद्र ठाकुर दिलीप भाटिया नीलोफर सहित अन्य कलाकार जहानाबाद आएंगे और यहां लोकसभा फिल्म शूट की जाएगी सरफराज अहमद ने बताया मैं इस मिट्टी से जुड़ा हुआ हूं इस मिट्टी की खुशबू मुझे हमेशा खींच लाती है मैं गुड़गांव में हजारों बच्चों को नृत्य एवं एक्टिंग की शिक्षा दे रहा हूं लेकिन जहानाबाद से मेरा भावनात्मक रिश्ता है मैं यहां पैदा हुआ और यही से मैंने अपने जिंदगी की सफर की शुरुआत की आज मैं जिस मुकाम पर हूं उसमें जहानाबाद के बुजुर्गों का जहानाबाद के लोगों का बहुत बड़ा एहसान है यही कारण है कि जब भी कोई मैं बड़ा काम करता हूं तो जहानाबाद का नाम सबसे पहले मेरे दिल में एवं जुबान पर आता है साथ ही सरफराज अहमद ने आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 में जहानाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की और कहा कि अगर जनता का समर्थन मुझे मिलता है तो निश्चित तौर पर मैं यह दिखा दूंगा कि नेता किसको कहते हैं विकास उन्नति तरक्की की नई इमारत में लिखने की कोशिश करूंगा


