23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

तेजस्वी रोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं के साथ बैठक एवं रजिस्ट्रेशन

जगदूत  न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  बिहार में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से आज तेजस्वी रोजगार योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाया गया। तेजस्वी रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार एवं समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकें। यह योजना सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के कौशल विकास और उनके व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में भी एक ठोस कदम है। इस अवसर पर आभा रानी ने कहा कि, “बिहार का युवा ही राज्य की असली पूंजी है। लेकिन मौजूदा एनडीए सरकार ने वर्षों तक युवाओं की अनदेखी की और उनकी क्षमताओं को कुंठित किया। यही कारण है कि आज लाखों योग्य युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के अनुसार अवसर मिले। तेजस्वी रोजगार योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा,”युवा शक्ति को सही दिशा देना ही बिहार को नई ऊँचाई पर ले जाने का एकमात्र रास्ता है। रोजगार के अवसर मिलेंगे तो न सिर्फ युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगेगी, बल्कि समाज और प्रदेश में समग्र विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।बैठक में युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दी और इस योजना को लेकर विश्वास जताया। तेजस्वी रोजगार योजना से प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दूर करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई उम्मीद जगी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें