30.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

परवत्ता का जनसैलाब टल गया, एनडीए सम्मेलन स्थगित , अगले आदेश की प्रतीक्षा- बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राजनीति की फिज़ाओं में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जोश से भरी तैयारी अचानक विराम ले लेती है। परवत्ता विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, जो 10 सितंबर बुधवार को भगवान उच्च विद्यालय गोगरी के मैंदान में ऐतिहासिक रूप से आयोजित होने वाला था, उसे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। इसकी आधिकारिक जानकारी जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दी। उन्होंने कहा कि परवत्ता की धरती ऐतिहासिक जनसैलाब का साक्षी बनने को तैयार थी, एनडीए के कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हुए थे, परंतु सोमवार की देर रात प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देश के आलोक में सम्मेलन स्थगित करना पड़ा। सम्मेलन की स्थगन सूचना के बावजूद पार्टी पदाधिकारियों के मनोबल में कोई कमी नहीं दिख रही है।मौके पर जदयू प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार,जिला संगठन प्रभारी सह राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप,जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल,जदयू नेता सुनील कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह,नन्दलाल मंडल,कृष्णदेव यादव,सेवानिवृत्त एडीएम शीला देवी,तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार, जदयू नेता अनिल पोद्दार उर्फ संजय,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल,परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,गोगरी नगर परिषद जदयू अध्यक्ष इम्तियाज अली,शेखावत खान, अनिल यादव,तथा गोगरी मीडिया प्रभारी रितेश कुमार आदि मौजूद रहे। जदयू प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार ने कहा कि स्थगन की इस सूचना के बीच यह भी साफ झलक रहा है कि कार्यकर्ताओं की तैयारी और जनसमर्थन की गूंज अभी थमी नहीं है, बस राजनीतिक घड़ी का संकेत मिलते ही परवत्ता की धरती दोबारा एनडीए के जयघोष से गूंज उठेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें