जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरीशेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ
परबत्ता खगड़िया परबत्ता प्रखंड के पसराहा थाना अंतर्गत कोलवाड़ा पंचायत स्थित पुनौर गांव के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करते हुए बीते मंगलवार को एक 12 साल की छात्रा के साथ छेड़खानी किया गया। लज्जा को भी शर्मसार करने वाली इस घटना की जानकारी ग्रामीण व पीड़ित परिवार द्वारा स्थानीय पुलिस को दिया गया। स्थानीय पसराहा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया। स्थानीय लोगों ने अनिल कुमार दास के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अक्सर कई छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना उन लोगों को मिलती थी। आज एक बार फिर पांचवी क्लास में पढ़ने वाली पुनौर गांव की लगभग 12 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है. कि प्रीत परिवार के ऊपर दबाव बनाते हुए मोटी रकम देकर मामले को रफा दफा किए जाने को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। जिससे आक्रोशित ग्रामीण एवं प्रीत परिवार के सदस्यों ने विद्यालय परिवार में पहुंचकर जमकर बवाल व हंगामा किया गया। प्रीत किशोरी के पिता ने पसराहा थाना में आवेदन देकर कहा है. कि मेरी बेटी हर दिन की तरह पढ़ने के लिए कन्या प्राथमिक विद्यालय गई थी। शाम के समय रोते हुए जब घर पहुंची तो हम लोग उसे देखते ही स्तब्ध रह गए। पूछने पर वह रोते हुए बोली कि मैं स्कूल के बरामदे में घूम रही थी। तभी कुर्सी पर बैठे हेड मास्टर साहब मुझे देखते ही पकड़ लिए और जोर से बदन को गलत तरीके से छूने लगी। मैं किसी तरह छुड़ाकर भागा और मैडम को पूरी बात बताई। प्रीत किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा छेड़छाड़ करने के दौरान जोर से बदन दबाने के कारण उसके शरीर में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें और भी बच्चियों के साथ हुई है। लेकिन डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। इधर वार्ड सदस्य अरुण शर्मा एवं ग्रामीण नीतीश कुमार ने बताया कि इस तरह से एक शिक्षक को घिनौना हरकत नहीं करना चाहिए। अगर इस तरह से लड़की के साथ छेड़छाड़ करेंगे. तो बच्चियों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी तरफ महिला थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि प्रीत बच्ची का बयान खगड़िया कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। जबकि पसराहा के थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि प्रीत किशोरी के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकि दर्ज करते हुए.आरोपी शिक्षक अनिल कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बहरहाल इस तरह की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कह सकते हैं कि जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही है।


