26.6 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बराबर श्रावणी मेला 2025 को लेकर जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण – प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार द्वारा ऐतिहासिक बराबर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूर्णतः तैयार है। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, विद्युत व्यवस्था, मार्ग की मरम्मति, पार्किंग स्थल तथा सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में सभी सुविधाएं निर्बाध रूप से चालू रहें और किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ समन्वय करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।निरीक्षण के क्रम में अप विकास आयुक्त डॉ प्रीति,अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,संबंधित कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मेला क्षेत्र में प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें, साफ-सफाई बनाए रखें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी नियंत्रण कक्ष या पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें