30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बाल विद्या मंदिर स्कूल में बिहार अग्निशमन सेवा टीम के द्वारा बच्चों को दिया गया प्रिशिक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

आज दिन शुक्रवार को बिहार अग्निशमन सेवा की टीम के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत अग्नि से बचाव सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में आज बाल विद्या मंदिर होरीलगंज ब्रांच में अग्निशमन विभाग की टीम ने अति ज्वलनशील प्रदार्थ तथा बिजली से आग लगने के कारणों के बारे में तकनीकी जानकारी दी एवं किसी आपातकालीन घटना के समय अलार्म का सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक प्रत्युत्तर देना तथा घटनास्थल पर अग्नि-भूमि संचालन करने का प्रिशिक्षण दिया गया । अग्निशमन के सब ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रिशिक्षण के अंतर्गत आग के खतरों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं का एक सेट सिखाया जाता है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से प्राप्त कौशल और ज्ञान शिक्षार्थियों को किसी भी अप्रत्याशित आग लगने की स्थिति में आग से निपटने के लिए तैयार करता है। विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि कई बार ऐसा देखा गया की जानकारी के आभाव में एक छोटी गलती बहुत बड़ा समस्या बन जाता है इस प्रसिक्षण के माध्यम से बच्चों के अंदर कौशल का विकाश होता है एवं समय रहते बड़े घटना को टाला जा सकता है और भारी नुकसान से बचा जा सकता है ।विद्यालय के प्राचार्य कंचना माला कुमारी ने बताया की इसके माध्यम सेअग्नि-शमन या अग्नि-निर्वापण मानव जीवन को संकट में डालने वाली और सम्पत्ति और पर्यावरण को विनाशकारी अवांछित अग्नि को बुझाने या नियन्त्रण का कार्य है वही मोके पर प्रधान अग्निशमन प्रशांत कुमार, अग्निक सुनील सिंह,जय प्रकाश पंडित,ग्रीन रक्षक चालक ओमकार कुमार विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमारी,दीनदयाल कुमार खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, ललन सिंह,वंदना कुमारी, प्रीतूल कुमारी यादी उपस्थित रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें