जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*बुलडोजर राज खत्म करो गरीबों को उजाड़ने के पूर्व आवास की वैकल्पिक व्यवस्था करो*
इंदरपुर के महा दलितो के घरों पर चलाए गए बुलडोजर का न्यायिक जांच कराओ ।
ज्ञातव्य हो कि 3 सितंबर को मखदुमपुर अंचल अधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ इंदरपुर गांव में कथित हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आधा दर्जन महा दलितोके घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया वैसे घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जो आज से 20 साल पहले इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था।
4 सितंबर 2024 के अखबारों में बयान आया ये सभी लोग पईंन को भरकर अपना घर बना लिया था।
अगर पईंन को भरकर बना लिया है तो जांच का विषय यह बनता है कि पईंन गांव के पास कहां तक आया है सर्वे नक्शा बताता है कि दक्षिण से आए पईन प्लॉट नंबर 3301 के पश्चिम जाकर अंत होता है 3301 प्लॉट में मकान अपने निजी जमीन में है इस दलित का भी बना बनाया घर को दोस्त कर दिया गया।
अगर पईन पर बढ़ा हुआ के हिसाब से ध्वस्त किया गया तो इससे उत्तर अन्य दलित का मकान क्यों ध्वस्त किया गया।
अगर हाई कोर्ट के फैसले से ध्वस्त किया गया है तो 3553 एवं 3554 आम गैरमजरआ गली जो संपूर्ण गांव से गुजर कर आया है जिसका अंत चमर टोली में होता है तो आखिर मात्रा रविदास का ही घर क्यों ध्वस्त किया गया जबकि अन्य लोग भी गली में बढ़कर अतिक्रमण किए हुए हैं।दूसरी बात अंचल अधिकारी जो नित्यानंद शर्मा के मिली भगत से मकान को तोड़ा वह खुद इस गली को अपने घर से दक्षिण लगभग 200 मीटर लंबाई में अपने कब्जे में किए हुए हैं जिससे रविदास को नहीं आने जाने देता है उसे क्यों नहीं मुक्त कराया।रविदास टोली से पश्चिम प्लॉट नंबर 3291 लावारिस जमीन है जो नित्यानंद शर्मा कब्जा किए हुए हैं इसे रविदास लोग रोड पर निकलते थे जिसे आने-जाने से रोक लगा रखा है अंचल अधिकारी इस लावारिस जमीन को नित्यानंद शर्मा के कब्जे से बाहर क्यों नहीं कराया ।पाई बीघा मोड़ से निकलकर अंचल ऑफिस के समीप मुख्य सड़क तक सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष प्रतिवाद मार्च में शामिल हुए अपने हाथों में मांग की तख्तियां तथा बैनर झंडा लिए हुए थे प्रतिवाद मार्च में शामिल लोग नारा लगा रहे थे1 गरीबों से गद्दारी अमीरों से यारी नहीं चलेगा।
2 मखदुमपुर अंचल अधिकारी व नित्यानंद शर्मा का गठजोड़ मुर्दाबाद।
3 उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में 3553 और 3554 प्लॉट आम गैरमजरुआ गली को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराओ।
4 गली का अतिक्रमण मुक्त सिर्फ चमर टोली में क्यों अंचल अधिकारी जवाब दो।
5 3301 में बने मकान पर बुलडोजर क्यों चला अंचल अधिकारी जवाब दो।
6 आम गली 3553 और 3554 को नित्यानंद शर्मा के कब्जे से मुक्त कराकर चमर टोली तक पक्की कारण करो ।
7 3291 लावारिस प्लॉट को नित्यानंद शर्मा से मुक्त कराकर चमर टोली का रास्ता प्रस्तुत करो ।
जुलूस अंचल कार्यालय के पास मेन रोड तक आया जहां अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया गया तथा सभा की गई सभा एवं प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व खेग्राम्स के जिला सचिव प्रदीप कुमार अध्यक्ष सत्येंद्र रविदास मनरेगा मजदूर के जिला संयोजक ललन किशोर आजाद माले मखदुमपुर प्रखंड कमेटी के नेता धनेश्वर मांझी वकटेश शर्मा भागीरथ मांझी शिवरतन सिंह तथा सोनफी देवी आदि ने किया।


