42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

बिदाई सह सम्मान समारोह का किया गया भव्य आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया परिवहन कार्यालय में बिदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।बिहार में बिहार सरकार के विभागीय अनुशंसा पर बिहार में दर्जनों परिवहन पदाधिकारी(D.T.O) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किया गया एवं सोलह मोटरयान निरीक्षक (M.V.I) को तबादला किया गया,जहां खगड़िया जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा को स्थानांतरित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी वैशाली का कार्यभार सौंपा गया।बेगूसराय जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी खगड़िया का प्रभारी परिवहन पदाधिकारी बनाए गए।वही खगड़िया मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क को सारण (छपरा) का मोटरयान निरीक्षक नियुक्त किए गए ,भागलपुर मोटरयान निरीक्षक अनिल कुमार को खगड़िया मोटरयान निरीक्षक एवं मधेपुरा जिला के प्रभारी मोटरयान निरीक्षक नियुक्त किए गए।वही पुर्व खगड़िया परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार एवं मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क के स्थानांतरण के उपरांत बिदाई सह सम्मान समारोह में पुर्व खगड़िया जिला सह मधेपुरा अतिरिक्त प्रभारी परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार को बेगूसराय जिला परिवहन पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभारी परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सॉल और बुके देकर विदा किए।इस बिदाई समारोह एवम् सम्मान समारोह के दौरान मौजूद गन्यमान लोगो के आखों से बहते दिखे आंसू।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें