27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार सरकार के मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन परामर्श कौशल पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

*यह प्रशिक्षण 28 मार्च से 29 मार्च 2025 तक द इम्पेरियन पैलेस, मुस्सी, मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित किया गया था*

इस प्रशिक्षण में आयुष चिकित्सक (एपीएचसी) और सीएचओ स्टाफ नर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया था। पहले बैच में आयुष चिकित्सकों एवं RMNCHA+ काउंसलर ने भाग लिया, जबकि दूसरे बैच में सीएचओ एवं स्टाफ नर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में मंजुला सहाय और रवि रंजन कुमार पिरामल स्वास्थ्य से शामिल हुए। दूसरे बैच में अनुराधा कुमारी और नीरज कुमार पीएसआई इंडिया से प्रशिक्षण को पूरा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागीयों को परिवार नियोजन क्या है, परिवार नियोजन करने के लिए उपलब्ध सेवा एवं साधन, (Basket of choice- माला-एन, छाया, अन्तरा, कन्डोम, महिला बंध्याकरण, एवं पुरुष नसबन्दी के उपर विस्तृत चर्चा किया गया।
ततपश्चात संचार क्या है, प्रभावी संचार के गुण तथा काउंसलिग क्या है तथा काउंसलिग के गुण आदि पर चर्चा किया गया एवं रोल प्ले के माध्यम से समझा गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्श कौशल को मजबूत करना है। योग्य दंपति,युवा वर्ग, पुरुष या महिला जिन्हे परिवार नियोजित करना हो उनको उचित परामर्श दिया जा सके एवं उचित परिवार नियोजन साधन चुनने में मदद कर पाएंगे। उक्त प्रशिक्षण का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें