33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कमिटी के संयोजक कुमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गठित भारत जोड़ो न्याय यात्रा कमिटी की बैठक कमिटी के संयोजक कुमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेसजनों ने नारा बुलंद कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा पैदा किया गया।जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि कांग्रेस के हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से चलकर महाराष्ट्र के मुंबई तक 6200 सौ किलोमीटर की यात्रा करनी है।

इसी दौरान असम, बंगाल राज्य से होकर 29 जनवरी 2024 को बिहार के किशनगंज जिला होकर अररिया और 30 जनवरी को पूर्णिया में यात्रा पहुंचेगी जो रणभूमि मैदान में जनसभा होगी। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा की राहुल गांधी की यात्रा एवं जनसभा में खगड़िया जिला से दस हजार लोग पूर्णिया जायेंगे। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में बैठक कर सभी कांग्रेसजनों को एकजुट कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल पैदा किया गया है, इससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मणिपुर की घटना से शर्मशार देश उबर नहीं रहा है। इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा,न्याय मिलने तक जारी रहेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कॉपरेटिव चेयरमैन अखिलेश कुमार विद्यार्थी, कांग्रेस नेता सूर्य नारायण वर्मा, प्रीति वर्मा,मनोज मिश्रा, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबिता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार,जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, प्रदेश डेलीगेट उदय यादव,जिला महासचिव रामचंद्र यादव, अर्जुन स्वर्णकार, प्रशांत कुमार सुमन, अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, सुनील कुमार सिंह,प्रमोद राय, राजीव कुमार रंजन, संतोष चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, अशोक साह, देवानंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें