31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मतदान कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट हेतु कैंप 14 से 18 अक्टूबर तक — जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश

JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर उन मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है, जो निर्वाचन कार्यों में प्रतिनियुक्त हैं और प्रपत्र–12 के माध्यम से संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन समर्पित करते हैं। इस उद्देश्य से जिले में विधानसभा वार 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय अवधि में एन.एस.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डुमरा में विशेष कैंप आयोजित किया गया है, जहां मतदान कार्यों में प्रतिनियुक्त कर्मियों से भरा हुआ प्रपत्र–12 प्राप्त किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को अपने स्तर से दो कर्मी एवं एक कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें। साथ ही संकलित प्रपत्र–12 का सही लेखा-संधारण करते हुए इसकी विधिवत सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें