23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मां शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

*विद्या की प्राप्ति को लक्ष्य मानकर मेहनत करें छात्र: पूर्व प्राचार्य*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: आदर्श विद्यार्थी वह है जो ज्ञान व विद्या की प्राप्ति को जीवन का पहला आदर्श मानता है। जिसे विद्या की चाह नहीं है वह आदर्श विद्यार्थी नहीं हो सकता है। विद्या में वह शक्ति है जो मनुष्य को नम्र सहनशील और गुणगान बनती है। विद्या की प्राप्ति से हीं विद्यार्थी आगे चलकर योग्य नागरिक बन पाता है। उक्त बातें अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने नगर पंचायत मानसी स्थित मां शिक्षण संस्थान के मेधावी छात्रों के बीच पुरुस्कार वितरण कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी को पुस्तक से हीं प्रेम रहता है। वह पुस्तक में बताई गई बातों को ध्यान में रखता है और अपने जीवन में उतार लेता है। अच्छे छात्र अच्छे गुणों को अपनाता है और बुराइयों से दूर रहता है। उसके संगत भी अच्छे सद्गुणों से युक्त लोगों के साथ रहता है और वह अपने गुरुजनों का सम्मान करता है। आदर्श विद्यार्थी अपने चरित्र को ऊंचा बनने का प्रयास करते रहता है और वह शिक्षकों और अभिभावकों की उचित सलाह को सुनकर उसे पर अमल करता है। पूर्व प्राचार्य ने बताया कि आज के छात्र हीं देश के भविष्य हैं। आज जो छात्र हैं वह बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, पत्रकार, आईएएस, आईपीएस, वकील और फौज में उच्च अधिकारी बनते हैं और देश की सेवा करते हैं तथा अपने देश व परिवार का नाम ऊंचा करता है। यदि किसी व्यक्ति का विद्यार्थी जीवन आदर्श रहा तो उसे आगे चलकर आदर्श नागरिक बनने में कोई परेशानी नहीं होती है। वहीं उपस्थित शिक्षक पंकज कुमार परमहंस से बताया कि नगर पंचायत मानसी स्थित आज बिहार बोर्ड के भावी परीक्षार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। बोर्ड मॉडल परीक्षा आयोजित कर उनमें सफल परीक्षार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित तथा अभिप्रेरित विद्वान अतिथियों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 136 प्रतिभागियों ने भाग लिया फिर उनके मेधा अंक के आधार पर उसमें से 50% अर्थात 68 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पुनः उन 68 परीक्षार्थियों का लिखित परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें से मेधा अंक के आधार पर 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पुनः उन 50 परीक्षार्थियों में से 25 को उनके मेधा अंक के आधार पर चयन किया गया। अन्तिम में उन 25 परीक्षार्थियों का पुनः लिखित परीक्षा हुआ, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों के बीच उपस्थित शिक्षाविद् अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं मां शिक्षण संस्थान के संचालक स्वीटी कुमारी ने कहा कि टाॅप टेन में क्रमशःआदित्य राज, रिंकेश कुमार, सन्नी कुमार, मोना कुमारी, नमन कुमार, शिवानी कुमारी, परिधि कुमारी, रिया कुमारी, करीना कुमारी,लवली कुमारी और सुप्रिया कुमारी ने स्थान पाने में सफलता हासिल किया है। इस समारोह में उपस्थित शिक्षक सभापति यादव, जैनेन्द्र कुमार, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा दशवीं की परीक्षा में काफी कम समय शेष रहा है। आपका लक्ष्य दशवीं की परीक्षा होनी चाहिए। दशवीं परीक्षा के समुचित तैयारी के लिए और भी तेज मेहनत करने की आवश्यकता है। परीक्षा के शेष बचे समय का पूर्ण रुप से उपयोग कर अच्छे परिणाम के लिए मोबाइल और टेलीविजन के उपयोग करने से परहेज़ करना होगा। उन्होंने कहा कि मां शिक्षण संस्थान वर्षों से मानसी में लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता हासिल किया है। हर साल इस संस्थान के छात्र छात्राएं बेहतर परिणाम हासिल कर अपने स्वर्णिम भविष्य को संवारने के कामयाब हो रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें