27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के कार्यकारिणी की बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 06 मे अबस्थित शिव मंदिर के परिसर में माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गयी । बैठक की अध्यझता उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किये । बैठक मे सचिव ललित कुमार मिश्रा ने उपस्थित सदस्यो को बताया कि दुर्गा स्थान खैल के मैदान ठाठा में अबस्थित सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण स्व पुर्व विधान परिषद सदस्य माननीय आर,लाल,साहब के अनुशंसा के आलोक में किया गया था । लगभग दस वर्षो से खंडर पडा हुआ है । जिसमे फर्नीचर, भवन मरम्मत एवं किताब पेपर की आवश्यकता है । आज तक कोई सुध लेने बाला नही है ।सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि खंडर पडे पुस्तकालय भवन को मरम्मति करने ,फर्नीचर एवं किताब, पेपर ,पत्रिका की व्यवस्था कराने के उद्देश्य से वर्तमान माननीय विधान परिषद सदस्य एन,के,यादव जी से एवं ईमानदार प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी से मांग आवेदन देकर किया जाए। विधान परिषद सदस्य एन,के,यादव जी अपने मद से कार्य को करबा सकते है । क्योकि यह कार्य स्व पुर्व विधान परिषद सदस्य माननीय आर,लाल, साहब के द्वारा आवंटित इसलिए किया गया था कि आम जनमानस के साथ युवा वर्ग पुस्तकालय मे बैठकर पेपर एवं किताब का अध्ययन कर सके देश विदेश का सामाचार आसानी से पेपर पत्रिका से प्राप्त कर सके । लेकिन आज तक पुस्तकालय भवन खंडर पडा हुआ है । अगर ईमानदार प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मानसी चाहे तो पंचायत योजना से मरम्मति कार्य, फर्नीचर, किताब, पेपर पत्रिका उपलब्ध कराने जैसे कार्य कराने हेतु निर्देश पुर्वी ठाठा के पंचायत सचिव को दे सकते है । कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव ने बताये कि दोनो जगह लिखित आवेदन समिति के द्वारा तैयार कर आम जनमानस से हस्ताक्षर कराकर शीघ्र दिया जाए। ताकि कार्य हो सके । बैठक मे सचिव ललित कुमार मिश्रा ,कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव,उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के अलाबा कार्य कारिणी सदस्य नरेश मंडल, मिथुन कुमार, प्रमोद कुमार, निरंजन कुमार सिंह, बबलु कुमार, रवि कुमार, कुमारी अंजनी रानी ,शिवम कुमारी ,संजय कुमार, राजा कुमार आदि उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें