32.9 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में 14 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध वैडिंग करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि ट्रेन के स्लीपर कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए 6 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अवैध रूप से महिला कोच में 6 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रेम कुमार झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें