27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मानसी आरपीएफ ने संयुक्त रूप स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रेम कुमार झा के नेतृत्व में  रेल राजकीय थाना अध्यक्ष व स्टाफ के साथ मानसी रेलवे स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच समय 11/15 बजे से 12/30 बजे तक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
वहीं मानसी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रेम कुमार झा ने बताया कि रेल लाइन को गलत तरीके से पार ना करें पैदल पुल कि पार कर के एक पलेटफर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाए , वेवजह चैन पुलिंग नही करने कि बात बताए,स्टेशन परिसर में गंदगी नही फैलाने कि संदेश दिए, चलती गाड़ी में ना चढ़े, पायदान पर लटक कर सफर ना करें, गाड़ी के गेट पर ना सफर करें,चलती गाड़ी में पत्थर नही मारने तथा यात्रा के दौरान किसी अनजान यात्री से दोस्ती नही करने या उसके द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ न खाए , यदि स्टेशन परिसर में कोई भी समान लावारिस हालत में दिखे तो तुरंत रेल राजकीय थाना या रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर इसकी सूचना दे, रेल सम्पति का नुकसान नहीं करें रेल कि सम्पत्ति को अपना सम्पत्ति समझ कर सुरक्षा करें,या किसी प्रकार का यात्रा के दौरान परेशानी होने पर टॉल फ्री नम्बर जारी किया गया है 139 पर सम्पर्क कर अपने परेशानी को बताएं और रेल के अन्य नियमों के बाबत जागरूक किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें