33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी घरारी उत्क्रमित मध्य विधालय के प्रांगण में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया

* मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कंप्यूटर स्मार्ट क्लास का किया उदघाटन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के घरारी उत्क्रमित मध्य विधालय के प्रांगण में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र- छात्राओं से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील किया। प्रभा ने कहा शिक्षा आज सबसे जरूरी लेकिन सरकार ने जो छात्र- छात्राओं को जन कल्याणकारी योजनाऐं उपलब्ध करा रही है। उसका लाभ लेकर छात्र छात्राऐं अपने भविष्य को  उज्वल बना सकते है। शिक्षा संवाद में उपस्थित खगड़िया एडीएम ने उपस्थित अभिभावकों से जागरूक हो विधालय के पठन पाठन को लेकर विधालय में समय समय पर उपस्थित होकर निरीक्षण करने की बात कहा। जबकि शिक्षा विभाग से आये डीपीएम ने शिक्षा से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं को पढ़कर बताया। मौके पर विधालय प्रधान दिवाकर शर्मा के अलावे उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति कुमार, कुंदन पासवान, सुनील कुमार सिंह, शिक्षा प्रबंध कमिटी के सदस्य जयकुमार साह, प्रमोद वर्मा, शंकर शर्मा, विवेक कुमार, सुधीर कुमार सहित दर्जनों अभिभावक एवं विधालय के छात्र- छात्राऐं उपस्थित थी। वहीं शिक्षा संवाद के बाद मुख्य पार्षद प्रभा देवी घरारी उत्क्रमित हाईस्कूल में स्मार्ट कम्प्यूटर क्लास का विधिवत फीता काट कर उदघाटन किया। उदघाटन के बाद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने पत्रकारों से कहा की स्मार्ट क्लास होने से छात्र- छात्राओं को तकनीकी जानकारी मिलेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें