27.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

मानसी पुलिस अपना तत्परता दिखाते हैं खाद बीज ट्रैक्टर सहित किया जप्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी थाना क्षेत्र स्थित मां कली धर्म कटा से गायब हुए खाद बीज से लदा ट्रकटर को मानसी थाना के निरिक्षक निलेश कुमार सीसीटीवी फुटेज के अधार पर चोर को किया  गिरफ्तार , उस चोर के निशान देही पर थाना क्षेत्र के मैना गांव से सोनवर्षाराज थाना पुलिस के सहयोग से मानसी थाना पुलिस ने चोरी को ट्रैकटर पर लदा 202 बोरा उर्वरक व बीज बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बरामद उर्वरक व बीज के अलावा गिरफ्तार व्यक्ति को मानसी थाना पुलिस अपने साथ ले गई जानकारी अनुसार खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत  मां काली धर्मकांटा से अज्ञात चोरो ने खाद बीज लदे ट्रैक्टर की चोरी कर ली, जिसके बाद छानबीन के क्रम में मानसी थाना पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर बरामद करते हुए घटना में शामिल दो चोर के गिरफ्तारी के बाद चोरो के निशानदेही पर सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के मैना गांव में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की, जहां मैना गांव निवासी निकेश यादव के घर से चोरी के  पचास बोरा डीएपी, एक सौ बोरा एनपीके, 50 बौरा एसएसपी व दो पैकेट मक्का का बीज बरामद किया। बरामद उर्वरक को जब्त करते हुए निकेश कुमार को हिरासत में लेकर मानसी  पुलिस अपने साथ लाया उक्त चोर को न्याय के हिरास्त में भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें