21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख ने किया बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का दौरा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख हीरालाल यादव ने वार्ड ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण किया । गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण मानसी प्रखंड के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जहां बनी हुई है ।वहां पूर्व उप प्रमुख ने आज नगर पंचायत मानसी के जालिम बाबू टोला मटिहानी और मानसी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 14 का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उप प्रमुख हीरालाल यादव ने बताया की हर साल गंगा नदी का पानी बढ़ने से जालिम बाबू टोला मटिहानी और पूर्वी ठाठा पंचायत के से करो घरों में पानी आ जाता है जिसके कारण बाढ़ की स्थिति बनी रहती है।वही हीरालाल यादव ने बताया अगर मानसी में रिंग बांध बनाया जाता है तो सदा सदा के लिए जो आज बाढ़ की स्थिति हर साल बनी रहती है । वह स्थिति कभी नहीं आएगी वही साथ मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता ललित मिश्रा ने बताया अगर रिंग बांध बन जाता है । तो मानसी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत मानसी हो या फिर पूर्वी ठाठा पंचायत हो किसी भी घरों में गंगा का पानी नहीं आएगा वही पूर्व प्रमुख ने जिलाधिकारी से मांग की जहां-जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है उसे क्षेत्र सहित खगड़िया जिले को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें