22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बाढ़ प्रभावित इलाके को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किये जाने पर सीएम के प्रति जताया आभार

*जदयू कार्यकर्त्ता समागम की तैयारी को लेकर 27 को होगी बैठक : बबलू मंडल*

*बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा 7 हजार सहायता राशि*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने आवश्यक बैठक करते हुए बताया कि आगामी दिनांकः 07 अक्तूबर को जिला कार्यकर्त्ता समागम तथा 08 अक्तूबर 2024 को प्रबुद्धजन – युवा संवाद व जनता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11बजे से समाहरणालय के सामने जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला कार्यकारिणी कमिटी की बैठक आहुत की गई है, जिसमें जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा,अलौली विधानसभा प्रभारी नन्दलाल राय,खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा,बेलदौर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र पटेल एवं परवत्ता विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, जिले के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ,सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रखण्ड अध्यक्षगण भाग लेंगे।
वहीं बिहार सरकार के द्वारा खगड़िया जिला के सदर प्रखण्ड/ खगड़िया नगर परिषद् , मानसी, गोगरी एवं परवत्ता प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों व वार्डो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किये जाने तथा 6 हजार के जगह 7 सात हजार रुपये राहत सहयता की राशि दिये जाने की घोषणा पर जदयू के जिला अध्यक्ष समेत जदयू नेताओं ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जिला प्रशासन को साधुवाद देते हुए उनके प्रति कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है । जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर आश्वस्त करते रहे कि धैर्य रखें ।हमसबों के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कहा करते हैं कि सरकार के खजाने पर आपदा अधिकार आपदा पीड़ितों का है सो सिद्ध हो गया है ; जो प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवारों को बुनियादी जरूरतें पुरा करने के लिए 7 हजार रुपये राहत सहयता की राशि मिलेगा। इस बाबत हमने सीएम साहब को पत्र भेजकर अनुरोध किये थे ।
बैठक में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जदयू नेता डॉ0 विद्यानन्द दास ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष रामविलास महतो,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव अंगद कुमार,पंसस प्रतिनिधि संजीव शर्मा,श्रीराम पासवान, नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें