32.9 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी में ओवरब्रिज का सांसद चौधरी महबूब अली ने फीता काटकर उद्घाटन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया मानसी बरौनी कटिहार रेलखंड के मानसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर तीन तक जाने वाली ओवरब्रिज का खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि खगड़िया सांसद ने फूट ओवर ब्रिज का एक मार्च 2019 को शिलान्यास किया था। उसके बाद रविवार को ओवरब्रिज का उद्घाटन मानसी प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के बीच फीता काटकर किया है। वहीं मौके पर मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। इधर खगरिया सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने कहा कि लगातार खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में विकास की कार्य की जा रही है। वही मौके पर लोजपा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मासूम, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, उमाकांत सिंह,आलम जूनियर डीआरएम, सीनियर डीआरएम आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा, जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें