जेएनए/ अजय वर्मा,प्रमंडलीय हेड
शास्त्री नगर,मुंगेर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुंगेर डिपो को सात नई एसी और नॉन-एसी बसें दे रहा है। जेएनए के अउसार प्रतिष्ठान अधीक्षक संजय सिन्हा ने बताया कि मुख्यालय द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के तहत ही इन बसों का संचालन किया जाएगा।वहीं मुंगेर से रांची के लिए दो और बासुकीनाथ के लिए दो एयरकंडीशन (एसी) लग्जरी बसें चलाई जाएगी। वहीं, बोकारो के लिए दो और दुमका के लिए एक नॉन-एसी बस चलाई जाएंगी। यह पहली बार होगा जब मुंगेर से इन शहरों के लिए सीधी सरकारी बस सेवा शुरू होगी। सूत्रों के मुताविक,बासुकीनाथ और दुमका जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे। समय सारणी और किराया तय होना बाकी,फिलहाल बसों के परिचालन का टाइम टेबल और किराया सूची विभाग द्वारा जारी नहीं की गई है। डिपो अधीक्षक ने बताया कि बसों के मुंगेर पहुंचते ही मुख्यालय द्वारा समय सारिणी और भाड़ा निर्धारित कर दिया जाएगा। शुरुआती दिनों में परिचालन के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन इसके लिए संबंधित शहरों में स्टैंड कर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा।वहीं तरह की चर्चाओं का वजार गर्म है ।
मुंगेर से झारखंड के प्रमुख शहरों रांची, बोकारो, दुमका और बासुकीनाथ के लिए नई सरकारी बस सेवा शुरू ,चर्चा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


