जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से अमित कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया आलौली प्रखंड अंतर्गत सिमराहा पंचायत में कल रात्रि 7:00 बजे तीन लोगों के द्वारा मुखिया पति को जान से मारने की कोशिश किया गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि तीन लोगों ने नशे के हालात में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुखिया पति के घर पर आकर जबरदस्ती मुखिया पति से रंगबाजी टैक्स मांगने लगा मुखिया पति के द्वारा नहीं देने पर अवनीश कुमार उर्फ हिटलर के द्वारा पिस्टल से मुखिया पति के ऊपर प्रहार किया वहीं मौके पर आकर ग्रामीणों ने मुख्य पति को बचाया और सिमराहा पंचायत के मुखिया सोना देवी के द्वारा बहादुरपुर अप के थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया गया और थाना अध्यक्ष रोबिन कुमार दास के द्वारा मामले की जांच हो रही है*


