जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद। शनिवार को हुए नदौल के पास सड़क हादसे में रौशन कुमार की मौत को लेकर उनके परिजनों से मिलने पहुंचीं लोजपा नेत्री इंदू कश्यप। कोर्ट एरिया स्थित उनके निवास स्थान पर मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दी तथा उनकी पत्नी को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ है साथ ही साथ सरकार द्वारा मिलने वाली राशि के लिए उन्होने प्रशासन से बात कर आश्रितों को भरोसा दिलाया कि कागजी प्रक्रिया के उपरांत हर हाल में मुआवजा मिलेगी। ज्ञात हो कि रौशन कुमार की मौत शनिवार को सड़क हादसे में हो गया था। मौके पर लोजपा नेत्री इंदू कश्यप के अलावा भाजपा नेता पंकज कुमार गुप्ता, कन्हैया कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


