27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य, डॉ0 एस0 के0 सुनील

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सड़क सुरक्षा माह- 2024 के अवसर पर पी0 पी0 एम0 स्कूल वेंकटेश्वर नगर राजा बाजार जहानाबाद में बिहार सड़क परिषद को निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष डॉ0 एस0 के0 सुनील ने किया तथा उपस्थित शिक्षकों/ बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।जागरूकता के बिना सड़क दुर्घटना से निजात पाना असंभव है। लोग ट्रैफिक नियमों से अवगत होते हुए भी इसका पालन नहीं करते जिससे सड़क जाम व सड़क दुर्घटना जैसे समस्या उत्पन्न हो रही है।इसलिए हम जागरूक होते हुए दूसरे को भी प्रेरित करना चाहिए ,ताकि अमूल्य जीवन व्यर्थ नजाए।इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सैलून व सड़क सुरक्षा से प्रेरित कई आकर्षक प्रोजेक्ट बनाया *जिसमें वर्ग छ: की नैतिका कुमारी, रितिका कुमारी वर्ग पंचमी की कृतिका कुमारी, वर्ग चतुर्थी की कुमारी नव्या, परी कुमारी, वर्ग तृतीय के उज्जवल कुमार, एवं वर्ग द्वितीय के अक्षांश कुमार एवं आदर्श कुमार प्रोजेक्ट में भाग लिए।* तथा यातायात के नियमों को पालन करने हेतु दृढ़ प्रतिज्ञा हुए ।स्कूल के *प्राचार्य सुदर्शन शर्मा* ने भी बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षक के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें