30.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

राजस्व महा अभियान 16 अगस्त से होगा शुरू जो चलेगा 20 सितम्बर तक, जमाबंदी होगा अपडेट – दीपक सिंह, अपर मुख्य सचिव

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व जन प्रतिनिधि होंगे सम्मानित*

JNA/Arvind Verma पटना। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मीडिया से कहा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार में आगामी 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महा अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य है जमा बंदियों को अपडेट करना और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स में सुधार लाना। आगे उन्होंने कहा यह पहली बार है जब राज्य में इतने बड़े पैमाने पर ऐसा अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए इसे सफल बनाने वालों को तीन अलग-अलग स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा। अंचल स्तर पर सबसे बेहतर काम करने वाली तीन पंचायतों को चुना जाएगा और वहां के अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर अच्छा काम करने वाले तीन अंचलों (ब्लॉक) को चुना जाएगा और उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर राज्य भर में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन जिलों को चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। अभियान के खत्म होने के बाद एक बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महा-अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। त्रुटियों में सुधार डिजिटाइज्ड हो चुकी जमाबंदियों में जो भी गलतियां हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना, जिन जमाबंदियों को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है, उन्हें इस अभियान में शामिल किया जाएगा। उत्तराधिकार (विरासत) और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े नामांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राजस्व विभाग की टीमें घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन के फॉर्म देंगी। इसके बाद, गांव में शिविर लगाकर सभी आवेदन और जरूरी कागजात जमा किए जाएंगे। इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी संघों ने भी अपना समर्थन दिया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रैयतों (जमीन मालिकों) की पूरी सहभागिता हो और जमीन से जुड़े सारे रिकॉर्ड सही और पारदर्शी हो सकें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें