30.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

खगड़िया में जमीन कारोबारी को सुबह होते गोली मारने की घटना चर्चा का विषय बना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया चित्रगुप्त नगर थानार्न्तगत फ्लाई ओभर ब्रीज पर नीरज कुमार उर्फ बुलबुल चौधरी को गोली मारकर जख्मी करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।जेएनए के अनुसार पुलिस टीम द्वारा गहन जाँच की जा रही कार्रवाई। पुलिस सुत्रों के अनुसार घटना 13.08.25 को समय 6:40 बजे सुबह में चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि फ्लाई ओभर ब्रीज पर एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। तत्पश्चात् चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस के द्वारा अविलंब घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच-पड़ताल-छानबीन की गयी। वहीं जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि नीरज कुमार उर्फ बुलबुल चौधरी पे०उमेश चौधरी सा० सन्हौली,थाना चित्रगुप्तनगर, जिला खगड़िया को जो जमीन का कारोबार करते थे उन्हे आपाची मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। जिसे ईलाज हेतु सदर अस्पताल हेतु खगड़िया भेजा गया, जख्मी बुलबुल चौधरी खतरे से बाहर है उन्हे बेहतर ईलाज हेतु बेगूसराय ले जाया गया है।मामले के संज्ञान में आने के पश्चात स्वयं दल वल के साथ पुलिस कमान राकेश कुमार द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल की गयी । तथा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 खगडिया को घटना में संलिप्त अपराधकर्मियो की गिफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने का समाचार मिला है।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 खगडिया के नेतृत्व में चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस के द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की छानबीन करते हुए गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी होने का समाचार है । वहीं समस्तीपुर में प्राइवेट शिक्षक के द्वारा एक छात्रा को गोली सुबह मार कर करने तथा फिर खगड़िया में सुबह होते है गोली मारने की घटना को लेकर चर्चाओं का बजार गर्म है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें