27.8 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने राजद महिला प्रकोष्ठ का विस्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने राजद महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कविला खातून को चौथम प्रखंड अध्यक्ष,नूतन देवी को परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष, शबनम देवी को परबत्ता प्रखंड प्रधानमहासचिव, रितु रजनी को चौथम प्रखंड प्रधानमहासचिव और माला देवी को जिला सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए मानोयन पत्र दिया।
मानोयन पत्र देने के बाद राजद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने कहा कि पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के राष्ट्रीय जनता दल का जिलाध्यक्ष बनने से खगड़िया में राष्ट्रीय जनता दल पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है।ये राजद के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देते हैं इसलिए खगड़िया जिला के सभी राजद कार्यकर्ता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर गाँव -गाँव में काम कर रहे हैं। खगड़िया में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को आमलोगों को बताने का कार्य कर रहे हैं कि राजद ही सही मायने में गरीब,मजदूर ,युवा ,छात्र दलित ,पिछड़ा शोषित,पीड़ित ,अल्पसंख्यक के अधिकारों, सम्मान और समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किये हैं। जिसके कारण उनको मनुवादी और सामंतवादी सोच रखने वाले लोगों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन वे दलित एवं पिछड़ों की हक औऱ अधिकार के लिए लड़ते रहते हैं।
केंद्र में बैठी आर एस एस और बीजेपी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों को दो वक्त का सही से खाना नसीब नहीं हो रहा है।मंहगाई क्या है महिलाओं से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता घर के रसोई गैस सहित अन्य सामान का दाम आसमान छू रही है। जब गैस का कीमत तीन सौ से चार सौ के बीच था तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सड़क पर रसोई गैस का सिलिंडर लेकर प्रदर्शन कर रही थी अभी जब बारह सौ रुपये हो गया था तो सत्ता सुख ले रहीं हैं। मोदी सरकार में महिलाओं का अपमान हो रहा मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया लेकिन मणिपुर सरकार और देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए थे।सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केंद्र सरकार का नींद खुली है। मणिपुर के घटना से देश के महिलाओं में आक्रोश है इसलिए देश की आधी आबादी ने निर्णय ले लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में बैठी संविधान विरोधी सरकार को गद्दी से उतारने का काम करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें