26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

शतरंज का सिपाही सिर्फ आगे बढ़ सकता है, पिछे कभी नहीं हो सकता है , यशवन्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया आज खेल दिवस के शुभ अवसर पर मानसी नगर पंचायत के जी डी एकेडमी के छात्रों के बीच नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के द्वारा शतरंज खेलने की प्रारंभिक चाल बतायी गयी। यशवन्त ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शतरंज के अन्य पात्रों की तरह सिपाही अपने दांए, बांए या वापस पिछे कदापि नहीं आ सकता है, इसलिए सिपाही की चाल को सोंच समझ कर चलना चाहिए। एक बार अगर सिपाही आगे बढ़ गया तो वह मारा जा सकता है, पर पिछे कभी वापस लौट नहीं सकता है। विशप के बारे में ऊन्होने बताया कि काले घर का विशप कभी भी सफेद घर में या सफेद घर का विशप कभी भी काले घर में नहीं चला जा सकता हैं। काले घर का विशप सिर्फ काले घर में और सफेद घर का विशप सिर्फ सफेद घर में ही चला जा सकता है। काले घर से घोड़ा कभी भी काले घर में और सफेद घर से घोड़ा कभी भी सफेद घर में नहीं चला जा सकता हैं। घोड़े की चाल जब भी होगी तो सफेद घर का घोड़ा काले घर में और काले घर का घोड़ा सफेद घर में चला जायेगा। मौके पर प्रशिक्षु छात्र सार्थक, यश राज, सुमित , सौरभ , अर्नव, दिपांशु, आर्यन, सोनाली, परी, सुहानी, रीया, प्रेरणा, प्रधानाचार्य रामविनय प्रसाद यादव, शिक्षक देवशरण यादव, अरविंद कुमार, मुरलीधर भास्कर, सिकन्दर यादव, इंद्र शेखर पंडित, इन्द्र भुषण कुमार, निभा देवी, कुमारी अर्चना, खुश्बू कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्र मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें