27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

शीत लहर के आलोक में 16 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट होने से ठंड एवं शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंड एवं शीत लहर के कारण विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। उक्त के आलोक में जिला दंडाधिकारी खगड़िया श्री अमित कुमार पांडेय (भा०प्र०से०) द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए खगड़िया जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच पूर्ण सावधानी के साथ जारी रहेंगी। बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है , एवं दिनांक 16.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें