26.2 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

सरस्वती पूजा 2024 के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी सरस्वती पूजा 2024 के शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में जिले के मेयर भी उपस्थित थीं।शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों के भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण & सद्भावना पूर्ण सरस्वती पूजा के आयोजन के निमित्त शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पर्व त्योहारों के सफल आयोजन के पीछे आपकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य ,जनप्रतिनिधि गण एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति सबों के साथ प्रशासन के परस्पर समन्वय से पर्व त्योहारों का आयोजन आपसी भाईचारा ,सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण पूजा में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को दिया जाए ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों से सचेत रहें और उनके बारे में पूर्व सूचना जिला प्रशासन को मुहैया कराई जाए। अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समितियों को शत –प्रतिशत लाइसेंस निर्गत हो। लाइसेंस के शर्तों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित हो।उन्होंने कहा कि विशेष कर विसर्जन के समय पूरी गंभीरता के साथ सभी को मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। किसी भी तरह के वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न नही हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांतिपूर्ण पूजा आयोजन में किसी भी तरह का खलल डालने वाले सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक के पश्चात शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा आयोजन के मद्देनजर जिला स्तरीय ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अहम बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, दंडाधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुज्ञप्ति की प्रतिमा/ पंडाल की स्थापना, प्रतिमा जुलूस नहीं निकले। यह संबंधित थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। लाइसेंस के शर्तों का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाए एवं उसके विभिन्न शर्तों से पूजा समितियां को वाकिफ कराना सुनिश्चित करें।असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाएं। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वाले पर की जाएगी कठोर कार्रवाई। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें। मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था माननीय न्यायालय एवं S P C B के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए। पर्यावरण संरक्षण के हित में सरस्वती पूजन के अवसर पर बिहार पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया नियमावली 2021 का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कृत्रिम तालाबों में ही मूर्ति का विसर्जन सुनिश्चित किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें