30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला जहानाबाद मे त्रि दिवसीय कार्यशाला

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आचार्य कार्यशाला स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला जहानाबाद में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आज समापन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन के सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष जहानाबाद के प्रमुख व्यवसायि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश पोद्दार जी, राजा बाजार विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रसाद ,और सरस्वती शिशु मंदिर साहू धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। तीन दिवस तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर के 15 सत्र संपादित होंगे और कई प्रकार के विद्यालय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम प्रांत स्तर पर होने वाले कार्यक्रम एवं 2024 की नई शिक्षा नीति से संबंधित विषयों पर चिंतन मंथन का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के समर्पित कार्यकर्ता गया विभाग के विभाग प्रमुख श्रीमान ब्रह्मदेव प्रसाद जी के द्वारा अनेक प्रकार के चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और 1 वर्ष तक इस कार्यक्रम को कैसे संपादित करना है इस विषय पर प्रकाश डाला गया। आज के समापन सत्र में विद्यालय के सचिव श्री रंगनाथ सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक मॉडल स्कूल गया ने भी भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपरा में विज्ञान का क्या महत्व हैएवम हम अपने राष्ट्र को कैसे सफल बनाएं हमारे बालक में राष्ट्रभक्ति का भाव कैसे भरे इस विषय पर प्रकाश डाला गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार जी ने सभी आए अतिथियों को पुष्प गुक्ष एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर साहू धर्मशाला राजा बाजार विद्यालय से कुल 24 आचार्य ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यशाला में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कार्यशाला के संपादन में लगे हुए सभी आचार्य एवं समाज के कार्यकर्ता विद्यालय के कर्मचारी सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें