जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं आरक्षी प्रेम कुमार द्वारा मानसी खगड़िया के बीच गाड़ी संख्या 12203 अप सहरसा अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस मैं चेकिंग के दौरान G1 कोच में लावारिस पड़े एक ट्रॉली बैग में रखे 15 केजी गांजा बरामद किया है । बरामद गांजा का आकलन किया गया जिसका कीमत 3 लाख रुपए है । कोच में आसपास मौजूद यात्रियों से उक्त ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ किया गया , तो किसी ने भी कुछ भी नहीं बताया । ना ही कोई ट्रॉली बैग के बारे में दावा किया । तब तक उक्त गाड़ी के खगड़िया समय 16:52 बजे पहुंचने पर अंचलाधिकारी राजन कुमार खगड़िया के उपस्थिति में विधिवत्त तलाशी सह जप्ति सूची बनाकर बरामद गांजा को जप्त किया गया। तथा मौके की कार्रवाई कर एक लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है जहां मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है ।
सहरसा अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस में लावारिस ट्रॉली बैग में रखे 15 केजी गांजा बरामद कि
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


