22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जिला पंचायत राज पदाधिकारी मोहम्मद गुलाब हुसैन का विदाई समारोह

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. गुलाब हुसैन का विदाई समारोह आयोजित किया गया।मो. गुलाब हुसैन स्थापना शाखा के प्रभार में भी थे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. गुलाम हुसैन का स्थानांतरण अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मढ़ौरा, सारण के पद पर हुआ है। साथ ही नव पदस्थापित पदाधिकारी श्री धनंजय त्रिपाठी का भी स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास अयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मीगण उपस्थित थे Iजिला पदाधिकारी ने विदाई समारोह में जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यों को सराहा और बताया कि जहानाबाद जिले में माननीय मुख्यमंत्री समाधान यात्रा, पंचायत आम निर्वाचन एवं अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों में मो. गुलाम हुसैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता के रुप में भी मो. गुलाम हुसैन ने सराहनीय कार्य किया है। उनके शालिन व्यक्तित्व और सौम्य व्यावहार की तारीफ सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने की।जिला पदाधिकारी ने श्री धनंजय त्रिपाठी को भी उनके आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें