23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

स्मृति- शेष प्रो0 तरूण प्रसाद की मनायी गई प्रथम पुण्यतिथि

*प्रो0 तरूण बाबू सच्चे और अच्छे मार्गदर्शक थे:विधायक*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला में स्मृति- शेष एमजेके कॉलेज बेतिया के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष व स्थानीय पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि अम्बेडकर भवन निर्माण समिति के संरक्षक सेवा निवृत प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में मनायी गई।मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया और नमन किया गया।मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक छत्रपति यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व0 तरूण बाबू सही मायने में सच्चे और अच्छे मार्गदर्शक थे।उनके शैक्षणिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है।उनके विचारों को अपने जीवन में ढ़ालने की जरूरत है।विधायक ने कहा कि कि उनके सपनों को सच के सांचे में ढ़ालने के लिए रहीमपुर क्षेत्र में कई कार्य किये हैं और संभवतः और कई प्रमुख कार्यों को हम अपने पंचवर्षीय काल के अंतिम छन तक भरसक पुरा करने का प्रयास कर रहे हैं।जेपी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अर्जुन प्रसाद तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि श्रद्धेय तरूण प्रसाद के सामाजिक समरसता बनाये रखने ,गरीब छात्र-छात्राऐं को प्रोत्साहित करने, मृत्यु भोज बहिष्कार, नशा मुक्ति एवं हर घर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण अधूरे कार्यों को शत-प्रतिशत पुरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
वहीं भाजपा नेता ईं0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना , जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री व स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने स्वर्गीय तरूण प्रसाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के सच्चे सेवक बताया।
इस अवसर पर पूर्व अंचल अधिकारी रामदत्त पासवान,कनीय वैज्ञानिक डॉ0 अमित कुमार,डॉ0 संतोष कुमार संत, डॉ0 प्रो0 विनय कुमार ,शिक्षक भूषण पासवान,शिक्षक रणधीर कुमार ,पूर्व मुखिया रीना कुमारी,पूर्व मुखिया मक्खन साह ,प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ,शिक्षक पुरातन गांधी,ईं0 प्रशांत कुमार,शिक्षिका मधु प्रिया , कुमार विकास, ईं0 कुणाल कुमार,पुलिस इन्सपेक्टर जयजयराम पासवान, संजय पासवान अधिवक्ता ,सेवा निवृत्त शिक्षक प्रेमचन्द साह,वीरप्रकाश यादव,कांग्रेस के नेता कैलाश शर्मा ,शिक्षक संजय ठाकुर,उप मुखिया सिद्धयान्ति देवी, दीपक सिंह ,शिक्षक जीवन शर्मा, किसान सलाहकार अंकेश कुमार,वार्ड सदस्य जयकांत पासवान, श्री राम पा0 एवं पवन पासवान आदि सैकडों की संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें