जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के स्वक्षताकर्मी राहुल कुमार राउत हुए सम्मानित। मानसी नगर पंचायत के स्वक्षताकर्मी राहुल कुमार राउत को नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय पावर हाउस गेट मानसी में होली के शुभ अवसर पर संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान के रूप में नशा मुक्त भारत का प्रतिक चिह्न मैडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। यशवंत ने सम्मान देते हुए कहा कि यह आत्मिक सम्मान उन तमाम लोगो के लिए है। जो समाज शहर और देश के स्वक्षता के लिए जी जान से जुटें हैं। मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार और अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत ने कहा कि स्वक्षता में ही ईश्वर का बास होता है , स्वक्षता में ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है , इसलिए हमारा नैतिक दायित्व हैं कि हम साफ सफाई रखने बाले का सम्मान करें। मौके पर मौजूद शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत, मनोज कुमार रजक, बालक अक्षत कुमार, आदित्य कुमार और लक्ष्मी कुमारी मोजुद थीं।


